वीरेंद्र कुमार, दरभंगा। जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवा पोखर पर एक 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी विकास महतो ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची देर शाम से ही गायब थी। परिजन उसकी लगातार खोज कर रहे थे। इस दौरान तालाब किनारे कुत्तों को भौंकने पर जब परिजनों को शक हुआ तो, वे तालाब किनारे पहुंचे, जहां तालाक किनारे स्थित बच्ची खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची का शव देख घटनास्थल पर ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल और साइबर सेल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

शुरुआती जांच में पता चला की तीन बच्चियां एक साथ तालाब किनारे खेल रही थी। सभी की उम्र 6 से 7 साल के बीच थी। इस बीच वहां पहुंचे आरपी ने बच्चियों को पकड़ना चाहा। एक बच्ची पकड़ा गई बाकी दो बच्चियां वहां से भाग निकली। घटना के बाद बच्चियों ने बताया कि, हम उसे पहचानते हैं। बच्चियों के बयान पर पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी पर उसका चेहरा देखया तो बच्चियों ने पहचान की विकास महतो ने ही घटना को अंजाम दिया है। बच्चियों के पहचान पर पुलिस ने तुरंत ही विकास मेहता को गिरफ्तार कर लिया। उसके कपड़े पर खून के धब्बे भी थे।

ये भी पढ़ें- सहरसा में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ पिया कीटनाशक पदार्थ, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस