Dharm Desk – घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए शास्त्रों में कई प्रभाव के जिक्र किये जाते है, जिसमें मोर पंख का सबसे ज्यादा महत्व बताया गया है. श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख को पवित्रता, सकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है. सही तरीके से मोर पंख रखने से न सिर्फ वास्तु दोष दूर होते हैं, साथ ही ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं और जीवन में खुशहाल होता है.

- घर की नकारात्मकता दूर करना
मोर पंख को घर में ऐसी जगह रख दे जहां वह आसानी से दिखाई देता रहे. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है. - अग्नि कोण में लगाने से
शयन कक्ष के दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में मोर पंख रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है. - राहु दोष से बचाव
जिस व्यक्ति को राहु दोष होता है उसे अपने पास मोर पंख रखना चाहिए जिससे उसके राहु से जुड़े दोष कम होते हैं. - पढ़ाई में सफलता के लिए
जिन विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगता हो उन्हें अपने पास मोर पंख रखना चाहिए. इससे सरस्वती की कृपा बनी रहती है. - घर के मुख्य द्वार पर लगाने के फायदे
यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं है, तो वहां तीन मोर पंख लगाएं. इसके साथ ही नीचे भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाए तो वास्तु दोष दूर होते हैं. - सांप के डर से मुक्ति
जिन लोगों को सांप से डर लगता हैं उन्हें मोर पंख अपने साथ रखना चाहिए, जहां मोर पंख होते हैं, वहां सांप नहीं आते. इससे घर में सुरक्षा बनी रहती. - श्रीकृष्ण को अर्पित करने का फल
मोर पंख को भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
इसके साथ ही कुछ विशेष परिस्थितियों में भी मोर पंख के उपाय किए जाते हैं. कालसर्प दोष होने पर अपनी तकिये के नीचे 7 मोर पंख रखने और पश्चिम दिशा में 11 पंखों का गुच्छा लगाने से लाभ मिलता है. किचन में दो मोर पंख रख कर, उन्हें गंगाजल से शुद्ध कर मंत्रों से अभिमंत्रित करने से अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती. मोर पंख न धार्मिक आस्था का प्रतीक है, साथ ही इसे अगर सही विधि से अपनाये तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और सुख का संचार भी होता है.

