कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में वर्ष 2019 से लापता चल रही एक महिला का करीब सात साल बाद पता चल गया। हैरानी की बात यह है कि महिला तक पुलिस को पहुंचाने वाला सुराग उसकी बेटी के एक सवाल से मिला। महिला के अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री होने की जानकारी सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला को पानीपत से बरामद कर न्यायालय के आदेशानुसार उसके परिवार के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 8 नवंबर 2019 को एक व्यक्ति ने थाना इस्माईलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी 7 नवंबर की दोपहर बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उस समय उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
करीब सात साल बाद मामला तब फिर चर्चा में आया, जब महिला के अपने हिस्से की जमीन बेचने की जानकारी सामने आई। इस पर महिला की बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर सवाल उठाया कि जो महिला वर्षों से लापता है, वह जमीन की रजिस्ट्री कैसे कर सकती है। बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड खंगाले और मामले की दोबारा जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला पानीपत में रह रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पानीपत से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला वहां एक व्यक्ति के साथ रह रही थी।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- Bastar News Update : बस्तर के पारंपरिक शिल्प पर महंगाई की मार… खनन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ… नीलगाय का शिकार करने वाले 6 गिरफ्तार… नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग पर सफर बना चुनौती
- ब्लू वॉटर हादसा: अब तक नहीं मिला आदिल का शव, 72 घंटे से पानी के अंदर हो रही तलाश…
- खेत में संदिग्ध बम जैसे सामान मिलने से मचा हड़कंप, आर्मी ने एक हिस्से को किया डिफ्यूज
- जेल में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की संदिग्ध मौत: विचाराधीन कैदी की मौत से मचा हड़कंप, जांच जारी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : अजय चंद्राकर के बयान की यादव समाज ने की निंदा… BSP के 198 अनफिट ब्लाक ध्वस्त करने की तैयारी… शिक्षकों का लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन…

