हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा की हालत इतनी बदतर है कि लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। सिस्टम की बदइंतजामी का ताजा उदाहरण खरगोन से सामने आया है जहां गोगावा में एंबुलेंस न मिलने से 7 साल के मासूम की मौत हो गई।

दरअसल, 7 साल के सोहन (पिता अनिल नाथ) को हफ्तेभर पहले एक कुत्ते ने काटा था। आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे इलाज नहीं मिला।एंबुलेंस के अभाव की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई लेकिन उसे सरकारी एंबुलेंस नसीब नहीं हुई। 

परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। लापरवाही की हद तब पार हो गई जब मौत के बाद उसे शव वाहन भी नसीब नहीं हुआ। परिजन मजबूरन टेंपो में बच्चे का शव घर ले गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m