लुधियाना. पंजाब के लुधियाना जिले के किला रायपुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 72 वर्षीय भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक रुंपिदर कौर पंधेर की दो महीने पहले उनके घर में हत्या कर दी गई थी और शव को जला दिया गया था। यह मामला अब जाकर सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने इंग्लैंड निवासी NRI चरनजीत सिंह ग्रेवाल के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, चरनजीत सिंह ग्रेवाल ने रुंपिदर कौर को शादी का वादा करके किला रायपुर बुलाया था। वह लंबे समय से उनके संपर्क में था और उनका विश्वास जीतकर मोटी रकम ठगने की योजना बनाई थी। रुंपिदर ने चरनजीत के खाते में एक बड़ी राशि ट्रांसफर की थी। साजिश के तहत चरनजीत ने सुखजीत सिंह सोनू को 50 लाख रुपये की सुपारी देकर रुंपिदर की हत्या करवाई। हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने सुखजीत सिंह सोनू को मल्ला पत्ती, किला रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि यह साजिश शादी के नाम पर रची गई थी। पुलिस अब चरनजीत सिंह ग्रेवाल और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। डेहलों थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस रुंपिदर के शव के अवशेषों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
- Yami Gautam: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम करेंगी रावण वध, महिलाओं के सम्मान पर रहेगा थीम
- उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद, दिग्विजय ने महाकाल के आशीर्वाद से किया आगाज़, कहा- धर्म के दुरुपयोग-चंदा चोरी के खिलाफ है लड़ाई
- हिंसा से सत्ता परिवर्तन गलत…संजय राउत के सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले बयान पर बवाल, खुद उनकी ही पार्टी की सांसद ने जताई असहमति
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी

