72nd National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इस साल अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की फिल्मों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। विजेताओं की घोषणा के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल है।

अभिनय की दुनिया में इनका रहा जलवा

इस साल ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ की कैटेगरी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दो बेहतरीन कलाकारों ने बाजी मारी।

कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके दमदार और प्रेरणादायक अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।

वहीं, साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को उनकी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में बेहतरीन अदाकारी के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है.

बेस्ट एक्ट्रेस: हिंदी फीचर फिल्म कैटेगरी में अपनी सधी हुई और संजीदा अदाकारी के लिए मशहूर यामी गौतम ने ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके बेहतरीन और रियलिस्टिक अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

फीचर फिल्म्स के लिए दिए गए अवॉर्ड्स

  • बेस्ट तुलु फिल्म- इम्बू (तुलु)
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म- कमिटी कुरोलू
  • बेस्ट तमिल फिल्म- रायन
  • बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी
  • बेस्ट मराठी फिल्म- मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली
  • बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनीता
  • बेस्ट मलयालम फिल्म- फेमिनिची फातिमा
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म- मोग असुम
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- मिथ्या
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – श्रीकांत
  • बेस्ट गुजराती फिल्म – मारन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m