सऊदी अरब के मक्का और मदीना में कर्नाटक के करीब 600 से 800 उमराह यात्री फंसे हुए हैं। फ्लाइट सेवाएं बाधित होने के कारण उनकी भारत वापसी में देरी हो रही है। कई यात्रियों के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। हालात को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
Indigo, Akasa और Air India Express की उड़ानों का इंतजार
कर्नाटक के अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ मंत्री यूटी खादर के मुताबिक, यात्रियों ने इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस से आने-जाने के टिकट बुक कराए थे। उड़ानें शुरू होने की तारीख पहले 24 अक्टूबर और फिर 27 अक्टूबर बताई गई, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
होटलों से कमरे खाली करने का दबाव
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों के पैसे खत्म हो चुके हैं और कुछ होटलों ने कमरे खाली करने को कहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।
दो दिन में उड़ानें शुरू नहीं हुईं तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी
मंत्री यूटी खादर ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में उड़ानें बहाल नहीं हुईं तो कर्नाटक स्टेट हज कमेटी सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। कमेटी यात्रियों की वापसी के साथ उड़ानें बाधित होने से हुए आर्थिक नुकसान के मुआवजे की भी मांग करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

