80th Independence day 2026 Live: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) पर तिरंगा फहराया। यह लगातार 13वीं बार है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम (Vande Mataram) गाया गया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। साथ ही 21 तोपों की सलामी दी गई और भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों से फूलों की बारिश हुई।

इस साल स्वतंत्रता दिवस की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि लाल किले पर पहली बार आधिकारिक रूप से वंदे मातरम गाया गया। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेना के बैंड ने इसकी धुन बजाई और उपस्थित सभी लोग इसमें शामिल हुए। बाद में एनसीसी कैडेट्स और माय भारत के स्वयंसेवकों ने भी सामूहिक गायन किया।

पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है। 12 साल में देश ने रफ्तार पकड़ ली है। पीएम ने कहा कि देश आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करती है जिन्होंने आजादी के लिए बलिदान दिया। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पीएम ने कहा- कोई भी देश तब महान बनता है जब अपने सपनों को प्राप्त करता है जब संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं। हमारे संकल्प दृढ़ होना चाहिए।

पीएम ने कहा- 12 साल में डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, खादी और ग्रामोद्योग 5 गुना, इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग 7 गुना किया। रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा। इंटरनेट यूजर 4 गुना, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े।हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से नल से जल कनेक्शन दिए। 6 गुनी ज्यादा रफ्तार से गैस कनेक्शन दिए। हर साल 4 गुनी रफ्तार से टॉयलेट बनाई और हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों के लिए घर देने का काम किया।

वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा

पीएम ने कहा- मेक इन इंडिया, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल इन सारे क्षेत्रों में आज हर भारतीय का मन जुड़ रहा है। देश आजाद होने के बाद हमारे यहां सेमीकंडक्टर की बातें होती थीं लेकिन हमारे कोई प्लांट नहीं बना लेकिन आज चिप का महत्व हम समझते हैं। हर क्षेत्र में चिप जरूरी है। चिप के बिना दुनिया थम जाएगी। भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया। 3 प्लांट शुरू हो गए हैं और वहां से एक्सपोर्ट होना भी शुरू हो गया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m