80th Independence Day : रायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज न्यूज 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन नमित जैन द्वारा शंकर नगर स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया. देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगे को सलाम किया गया. इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए. इस मौके पर एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल, सलाहकार संपादक संदीप अखिल दुबे, रेजिडेंट एडिटर आशीष तिवारी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे.

न्यूज 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के चेयरमैन नमित जैन ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हम सभी भारतीयों के लिए आज गौरव का दिन है. अनेको क्रांतिकारियों के लंबे संघर्ष से भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ. उन्होंने राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सभी को एकता का संदेश दिया.

एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल ने भारतीय नागरिकों को 80वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकानाएं. देश के आजादी की महत्ता को समझाते हुए सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया. हमें हमेशा अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि लगातार 10 वर्षों से न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


