चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के निवासियों पर जल्द ही आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है। नगर निगम चंडीगढ़ की 3 जून को होने वाली हाउस मीटिंग में 9 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग फीस में 5 गुना वृद्धि और इन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर देने का है।
अब तक कम्युनिटी सेंटर 24,000 रुपये में बुक हो जाते थे, लेकिन नए प्रस्ताव के तहत अब इसके लिए 60,000 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। यह कदम नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है, लेकिन इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। सभी कम्युनिटी सेंटरों को पीपीपी मॉडल पर देने की योजना है, और किराए में 3 से 5 गुना तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव मार्च में भी लाया गया था, लेकिन तब चर्चा के बिना इसे टाल दिया गया था।
अब इसे फिर से सदन में पेश किया जा रहा है। खास बात यह है कि सभी श्रेणियों के कम्युनिटी सेंटरों के लिए एक समान किराया लागू होगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बुकिंग करना मुश्किल हो सकता है।

लाल लकीर क्षेत्रों के लिए पानी के कनेक्शन
नगर निगम ने लाल लकीर के बाहर बने घरों को अस्थायी पानी के कनेक्शन देने का प्रस्ताव फिर से रखा है। इस बार विभिन्न राज्यों की अदालतों के फैसलों का हवाला देकर इसे मजबूती दी गई है, ताकि प्रशासन इसे खारिज न कर सके। यह मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन अब तक प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली थी।
अग्नि सुरक्षा नियम होंगे सख्त
नगर निगम अग्नि सुरक्षा (फायर एनओसी) के नियमों को और सख्त करने जा रहा है। नए नियम के तहत, यदि आवेदन के 6 महीने के भीतर फायर एनओसी प्राप्त नहीं होती, तो आवेदन स्वतः रद्द हो जाएगा, और नया आवेदन देना होगा। यह बदलाव इसलिए लाया जा रहा है ताकि आवेदक समय पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें।
कमजोर वर्ग के लिए राहत
हालांकि किराए में वृद्धि हो रही है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए कम्युनिटी सेंटर की मुफ्त बुकिंग की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों और रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटीज को भी मुफ्त मीटिंग सेंटर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- ‘हिंदू 3 बच्चे पैदा करें, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, कहा- ‘घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा’
- MP TOP NEWS TODAY: करोड़ों की मूंग चोरी, लेडी टीचर ने लीक किया बोर्ड पेपर, गौ मांस कांड, बच्चियों के गायब होने का उठा मुद्दा, कल पेश होगा बजट, डिप्टी रेंजर को गोली मारकर किया सुसाइड, सड़क हादसे में 3 की मौत,
- Today’s Top News : बिरनपुर हिंसा मामले के 17 आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, 10 करोड़ की सड़क परियोजना लोगों के लिए बनी मुसीबत, RI Exam Paper Leak Case में EOW ने दो आरोपियों के खिलाफ पेश किया 3000 पेज का चालान, 2 साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में मिली लाश, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के खिलाफ राज्य सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- शर्मनाक: बिहार में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार
- खराब सड़क बनी काल! कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा, ड्राइवर और हेल्पर की हुई मौत

