9 June History : भारतीय और विश्व इतिहास में 9 जून का तारीख के साथ कई महत्वपूर्ण घटनाएं जुड़ी हुई है. आज ही के दिन भारत को लाल बहादुर शास्त्री के रूप में दूसरे प्रधानमंत्री मिले. वहीं बॉलीवुड के किंग एक्टर शाहरुख खान को फिल्म चक दे इंडिया के लिए आइफा अवार्ड किया गया है. इसके अलावा भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन का लंदन में निधन हुआ था. आइये जानते हैं इसके अवाला आज और कौन-कौन सी घटनाएं हुई थी.

9 June History : 9 जून की तारीख पर दर्ज हुई महत्वपूर्ण घटनाएं

1659: दादर के बलूची सरदार जीवन खान ने विश्वासघात करते हुए मुगल युवराज दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया.

1720: स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

1815: लक्ज़मबर्ग ने फ्रांसीसी शासन से मुक्ति प्राप्त कर स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की.

1931: लोकप्रिय कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक पहली बार दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया.

1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नॉर्वे ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

1945: ऑस्ट्रेलियाई सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी के रास्ते उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया.

1964: लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला.

1975: ब्रिटिश संसद की कार्यवाही का पहली बार आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरू हुआ.

2001: लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन युगल खिताब अपने नाम किया.

2008: केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने चंडीगढ़ को तंबाकू-मुक्त क्षेत्र घोषित किया.

2008: अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म चक दे! इंडिया के लिए 9वें आईफा पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला.

आज के दिन जन्मी हस्तियां 

1875: अंग्रेजी फार्माकोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी हैलेट डेल का जन्म हुआ.

1946: स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध उपन्यासकार और नोबेल सम्मान प्राप्त साहित्यकार जेम्स केलमैन का जन्म हुआ.

1962: अमेरिकी लेखक और बुकर पुरस्कार विजेता पॉल बीट्टी का जन्म हुआ.

1978: ब्रिटिश कवयित्री और दृश्य कलाकार जेन हैडफील्ड का जन्म हुआ.

इन महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा 

1870: प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार और सामाजिक आलोचक चार्ल्स डिकेंस का निधन हुआ.

1994: नोबेल पुरस्कार विजेता डच अर्थशास्त्री जेन टिनबरजेनका निधन हुआ.

2011: भारत के विख्यात चित्रकार एम एफ हुसैन का लंदन में निधन हो गया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H