Bihar Crime: बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां महज 9 साल की मासूम बच्ची की सिर्फ इसलिए गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। क्योंकि उसने एक नाबालिग बालक के नशा करने की शिकायत उसके परिजनों से कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी भी नाबालिग है उसकी उम्र भी 13 साल ही है।
पूरा मामला कोलासी थानाक्षेत्र के संदलपुर गांव की है। दरअसल मृतक बच्ची कल शनिवार से लापता थी। वहीं, आज रविवार को उसका शव खेत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, शव को देखते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बालक ‘सोल्यूशन’ (डेंड्राइट जैसा नशा) पीने का आदी था। परिजनोंके चोरी-छिपे वह इसका नशा करता था।
इस बात की शिकायत मृतक बच्ची ने उसके परिजनों से कर दी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। इसे लेकर वह काफी गुस्से में था। इस दौरान जब उसकी नजर पड़ी की बच्ची अकेले खेत की ओर जा रही है, तो उसने उसे पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मासूम की हत्या करने के बाद वह उसके शव को खेत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।
इस बच्ची के काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन और आस-पास के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। घटना के अगले दिन खेत में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत के आधार पर कुछ ही देर में मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी बालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की वजह शिकायत और पुरानी रंजिश को बताया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


