रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में महाराज कोठी वैदिक रिसॉर्ट पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में विदेशी श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा का आनंद लिया और भजनों पर जमकर झूमे।
दरअसल, महाराज कोठी स्थित वेदिक रिसॉर्ट पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक श्री श्री मधुकण्ड दास भागवत कथा सुना रहे हैं। इस बीच कथा का आनंद लेने के लिए विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे।
विदेशी श्रद्धालुओं ने कथा वाचक का पूजन कर आशीर्वाद। वहीं महाराज कोठी के महाराज गोविंद देव अतिथि देवो भवः की भूमिका में नजर आए। इस दौरान विदेशी श्रद्धालुओं का मान सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा में यूक्रेन, रशिया, नार्वे, ग्रीस समय अन्य देशों से विदेशी श्रद्धालु पहुंचे थे। कथा वाचन के दौरान वे जमकर झूमे। उनके साथ भारतीय श्रद्धालुओं ने भी आनंद उठाया। न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम पर विदेशी श्रद्धालु ने कहा, ‘भारत में संस्कृति है और यहां धार्मिक आयोजन बहुत अच्छे होते हैं। ऐसे आयोजनों में शामिल होने से हम बहुत खुशी महसूस करते हैं।’ भारत भ्रमण पर निकले श्रद्धालु अपने गुरु के साथ महाराज कोठी पर पहुंचे थे।

