शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में 90 डिग्री ब्रिज के बाद नया कारनामा सामने आया है। जहां हाईटेंशन टावर के नीचे सड़क बना दी गई। स्थानीय लोग टावर के नीचे से निकलने को मजबूर हैं। इसकी वजह से आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह इलाका 15-20 साल पहले से विकसित हो रहा है। कई कॉलोनी के लोग यहां से गुजरते हैं। बड़े वाहन को निकलने में परेशानी होती है। टावर के आसपास रहने वाले लोगों को हर समय जान का खतरा रहता है।
कई बार टावर से वाहन टकराने से हादसे हो चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने आखिर यहां से सड़क निकालने की अनुमति कैसे दे दी ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


