Prajwal Revanna Porn Video Case: रेप केस में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो (90 Porn Videos) मिले हैं। फोन की फोरेंसिक जांच जारी है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को प्रज्वल रेवन्ना के बैरक में छापेमारी की थी। रेवन्ना के पास फोन मिल थे। पुलिस मोबाइल को जब्त कर जांच की तो उसके मोबाइल में 90 पोर्न-वीडियो मिले।
जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सामग्री कहां से आई और इसका आपराधिक मामले से कोई संबंध है या नहीं।
बता दें कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। रेवन्ना के पास से मोबाइल मिला था। रेवन्ना के पास फोन मिलने के बाद नई FIR दर्ज की गई है। जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें 90 पोर्न-वीडियो मिले। मोबाइल में अश्लील वीडियो मिलने के बाद जेल प्रशासन के कान खड़े हो गए। फोरेंसिक टीम मोबाइल में मिले पोर्न-वीडियो की जांच कर रही है।
इस मामले में जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जेल सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मोबाइल फोन मिलने के बाद नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसमें एक विचाराधीन कैदी का नाम शामिल है। कैदी का नाम प्रताप राय बताया जा रहा है जिसे इस मामले में शामिल किया गया है। यह घटनाक्रम कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा रेवन्ना की सजा पर रोक और अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका खारिज किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है।

रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा
बता दें कि पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है। वह महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहा है। फिलहाल बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद है। प्रज्वल के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। कोर्ट ने 18 जुलाई 2025 को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। प्रज्वल के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।
प्रज्वल को एक अगस्त 2025 को पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पेशल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। उसे अगले दिन 2 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।इसमें से 11.25 लाख रुपए पीड़ित को देने का निर्देश दिया गया था। प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन और मामले चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई अभी बाकी है।
रेवन्ना के 2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आए थे
वहीं प्रज्वल के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


