कोटकपूरा: एक निजी स्कूल के संचालक से 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गांव हरीनौ के दो सैन्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. थाना सिटी पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कनाडा में रहने वाले अपने गांव के एक युवक के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
पुलिस ने कनाडा में रहने वाले तीसरे साथी को भी इस मामले में नामजद किया है. एसपी जसमीत सिंह ने जानकारी दी कि कोटकपूरा में निजी स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 70 लाख रुपये की मांग की है.

जांच के बाद गांव हरीनौ के रहने वाले गुरचरण सिंह लक्खा और बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जहां गुरचरण सिंह पंचकूला में और बिलाल अहमद झांसी में तैनात हैं.
- CG Morning News : BJP ने महिला आरक्षण का बिल गिरने पर कांग्रेस और गठबंधन को कोसा, कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का उपमुख्यमंत्री साव करेंगे सम्मान, महासमुंद और बागबहरा दौरे पर रहेंगे बैज, सीतापुर विधानसभा चुनाव रद्द कराने पेश याचिका खारिज… पढ़ें और भी खबरें
- हरियाणा का ‘क्वार्टर फाइनल’ चुनाव! निकाय में टक्कर, 2027 पंचायत और 2029 की लड़ाई का ट्रेलर
- रूसी तेल पर डोनाल्ड ट्रंप का U-टर्नः अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को दी छूट, फैसले से भारत को बहुत बड़ी राहत
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली की सड़कों पर AI की नजर, Z श्रेणी सुरक्षा में 24×7 सुरक्षा घेरे में रहेंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, पालतू जानवरों की कस्टडी पर दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला
- बल्ला घुमाओ, नशा भगाओ: हरियाणा बना खेलों का पावर हाउस, CM सैनी का बड़ा बयान

