कोटकपूरा: एक निजी स्कूल के संचालक से 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गांव हरीनौ के दो सैन्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. थाना सिटी पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कनाडा में रहने वाले अपने गांव के एक युवक के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
पुलिस ने कनाडा में रहने वाले तीसरे साथी को भी इस मामले में नामजद किया है. एसपी जसमीत सिंह ने जानकारी दी कि कोटकपूरा में निजी स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 70 लाख रुपये की मांग की है.

जांच के बाद गांव हरीनौ के रहने वाले गुरचरण सिंह लक्खा और बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जहां गुरचरण सिंह पंचकूला में और बिलाल अहमद झांसी में तैनात हैं.
- Lalluram GenNext Youth Award : सीएम साय के हाथों बीजापुर के राकेश कड़ती का सम्मान, सॉफ्टबॉल में बनाई राष्ट्रीय पहचान, जानिए एशिया कप तक का सफर…
- सपा पर पूर्व मेयर का तंज, कहा- दिन में सपना देखने पर रोक नहीं, योगी अयोध्या से लड़े तो SP को जमानत बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा
- ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट’ की दयनीय हालत तो देखिए… जजों को IPC की धारा 304 पार्ट 1 और पार्ट 2 नहीं पता, सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की
- ‘NTPC पावर प्लांट बना नशे का हब’, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज का आरोप, कहा- यहीं से हो रही स्मैक पाउडर की सप्लाई
- उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आनंद पुष्कर के पक्ष में की अपील, एनडीए ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई

