जालंधर. जालंधर के रियल एस्टेट कारोबारी व होटेलियर राजन चोपड़ा के साथ 3 करोड़ रुपए की ठगी हो गई है. राजन चोपड़ा रमाडा होटल के मालिक है. वहीं, पुलिस ने राजन चोपडा के बयान के पर राजन 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाना भार्गव कैंप पुलिस ने शिकायत पर नई दिल्ली के परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सनवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल और भार्गव कैंप के रहने वाले उमेश साहनी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को अपनी सफाई देने के लिए बुलाया गया है. राजन चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उमेश के जरिए दिल्ली में रहने वाले आरोपियों के संपर्क में आए थे. आरोपियों ने विश्वास में लेकर को-वर्किंग स्पेस बिजनैस में इन्वेस्ट कर प्रॉफिट देने का झांसा दिया था. इस मामले में राजन चोपड़ा के साथ 3 करोड़ रुपए में डील हुई थी. जब आरोपियों को पैसे मिल गए तो उन्होंने न तो कोई इन्वेस्टमेंट चोपड़ा की और न ही पैसे वापस किए.
उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने फर्जी साइन करके नकली पार्टनरशिप डीड बनवाई, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. जब इसका पता चला, तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
- माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SOG जवान को अपनी ही बंदूक से लगी गोली
- सिवनी में बदमाशों के हौसले बुलंद: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा, कपड़े भी फाड़े
- यहां तो अपने ही कातिल हैं! सूटकेस में मिली महिला की लाश, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप, खूनी की तलाश में खाकी
- ओडिशा सरकार का यू-टर्न, विवादित विधायकों की सैलरी बढ़ोतरी बिल लिया वापस
- Rajasthan News: राजस्थान में फ्री इलाज को लेकर आई बड़ी खबर: छुट्टी के दिन भी 43 हजार लोगों का हुआ उपचार, जानें आपके कार्ड पर अब क्या है नया अपडेट!

