Rajasthan News: झालावाड़. जिले की रायपुर तहसील में सोमवार को एसीबी ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की. एसीबी की कोटा इकाई ने रायपुर तहसील में कार्यरत पटवारी प्रहलाद कुमार गोस्वामी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई थी.

पटवारी ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि रायपुर तहसील में हकत्याग और नामांतरण के लिए पटवारी प्रहलाद कुमार गोस्वामी ने परिवादी से 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
पटवारी 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद, एसीबी कोटा इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत की सत्यता की जांच की. इसके बाद सोमवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान पटवारी प्रहलाद कुमार गोस्वामी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच जारी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- Ramayana Movie: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ रिलीज होते ही छाई, दर्शकों को भाया जटायु-रावण का युद्ध, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- सोने के भाव बिकी कच्छ 20 लीटर दूध देने वाली अनोखी बन्नी भैंस
- एनडीए में सब कुछ ऑल इज वेल, एमएलसी संजय गांधी बोले- विधान परिषद चुनाव की समीक्षा से और मजबूत हुआ गठबंधन
- TMC पार्टी कार्यालय में आधी रात को छापेमारी, डायमंड हार्बर में पुलिस ने बरामद की 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी…
- बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज: 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, दिव्यांग और आत्मसमर्पित माओवादी भी दिखाएंगे दम

