Rajasthan News: झालावाड़. जिले की रायपुर तहसील में सोमवार को एसीबी ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की. एसीबी की कोटा इकाई ने रायपुर तहसील में कार्यरत पटवारी प्रहलाद कुमार गोस्वामी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई थी.

पटवारी ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि रायपुर तहसील में हकत्याग और नामांतरण के लिए पटवारी प्रहलाद कुमार गोस्वामी ने परिवादी से 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
पटवारी 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद, एसीबी कोटा इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत की सत्यता की जांच की. इसके बाद सोमवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान पटवारी प्रहलाद कुमार गोस्वामी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच जारी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

