Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए 13 अगस्त को 7 दिन की पैरोल दी थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पैरोल की अवधि अस्पताल पहुंचने के दिन से शुरू होगी. अब आसाराम की पैरोल 5 दिन और बढ़ा दी गई है.

वर्तमान में, आसाराम का इलाज महाराष्ट्र में चल रहा है. हाल ही में, 27 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पैरोल दी थी. पैरोल समाप्त होने के बाद, कोर्ट ने इसे 5 दिन और बढ़ाने का निर्देश दिया है. अब आसाराम 12 दिन तक जेल से बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेंगे.
27 अगस्त को आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर से महाराष्ट्र ले जाया गया. फिलहाल वह रायगढ़ के खोपोली में स्थित माधोबाग आयुर्वेदिक अस्पताल में दिल की बीमारी का इलाज करा रहे हैं. इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आसाराम को फ्लाइट में गुस्से में पुलिस अधिकारी और अन्य यात्रियों पर इशारे करते हुए देखा जा सकता है.
राजस्थान उच्च न्यायालय ने आसाराम की पैरोल के लिए विशेष शर्तें तय की हैं. अस्पताल में उनके निजी कमरे पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी, और इलाज के दौरान कोई भी अतिरिक्त आगंतुक उनसे नहीं मिल सकेगा. इसके अलावा, यात्रा से जुड़े सभी खर्चे भी आसाराम को स्वयं वहन करने होंगे.
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘मिशन 90 प्लस’ से इस जिले की तस्वीर बदली : 2020 के टॉपर्स के बाद इस बार शिक्षा गुणवत्ता में बड़ी छलांग, 10वीं में अंशुल शर्मा 99% के साथ प्रदेश टॉपर, नंदिता देवांगन दूसरे स्थान पर
- जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज होगा विकास, जल्द लागू होगा ‘नियद नेल्ला नार 2.0’
- धार हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान, CM डॉ. मोहन ने की 4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 15
- भाजपा की साजिशें हारेंगी… अखिलेश ने किया ममता की जीत का दावा, कहा- जीत रही हैं दीदी
- MI vs SRH IPL 2026: हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद की शानदार जीत, मुंबई को 6 विकेट से हराया; ट्रेविस हेड और क्लासेन ने लगाई फिफ्टी
