Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए 13 अगस्त को 7 दिन की पैरोल दी थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पैरोल की अवधि अस्पताल पहुंचने के दिन से शुरू होगी. अब आसाराम की पैरोल 5 दिन और बढ़ा दी गई है.

वर्तमान में, आसाराम का इलाज महाराष्ट्र में चल रहा है. हाल ही में, 27 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पैरोल दी थी. पैरोल समाप्त होने के बाद, कोर्ट ने इसे 5 दिन और बढ़ाने का निर्देश दिया है. अब आसाराम 12 दिन तक जेल से बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेंगे.
27 अगस्त को आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर से महाराष्ट्र ले जाया गया. फिलहाल वह रायगढ़ के खोपोली में स्थित माधोबाग आयुर्वेदिक अस्पताल में दिल की बीमारी का इलाज करा रहे हैं. इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आसाराम को फ्लाइट में गुस्से में पुलिस अधिकारी और अन्य यात्रियों पर इशारे करते हुए देखा जा सकता है.
राजस्थान उच्च न्यायालय ने आसाराम की पैरोल के लिए विशेष शर्तें तय की हैं. अस्पताल में उनके निजी कमरे पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी, और इलाज के दौरान कोई भी अतिरिक्त आगंतुक उनसे नहीं मिल सकेगा. इसके अलावा, यात्रा से जुड़े सभी खर्चे भी आसाराम को स्वयं वहन करने होंगे.
पढ़ें ये खबरें भी
- जमुई में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, CM सम्राट बोले- उनके सपने को पूरा करना हमारा संकल्प
- पटना में बनेगा 112 करोड़ का भव्य मंदिर, पीएम को भगवान श्रीराम का अवतार मान रहा किन्नर समाज
- हांसी प्रदर्शन में CIA इंचार्ज ने दिखाई AK-47, चार घंटे बाद CM सैनी ने किया सम्मानित
- वंदे मातरम के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे, कहा- कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है
- TRE-4 और BSSC बहाली में देरी पर छात्रों का उमड़ा जनसैलाब, सांसद पप्पू यादव ने दी सरकार को खुली चेतावनी

