Rajasthan News: चूरू जिले के दूधवा खारा थाना इलाके के चारणों की ढाणी के पास सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए।

दूधवाखारा थाना के हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह के अनुसार बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि एनएच 52 पर चारणों की ढाणी व दूधवाखारा के बीच कुबेर होटल के सामने सड़क से दूर किनारे पर श्रद्धालुओं की बस खड़ी थी। कुछ श्रद्धालु बस के पास बैठे थे तभी चूरू की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी।
हादसे में एटा उतरप्रदेश निवासी 50 वर्षीय कमलेश देवी की मौत हो गई। हादसे में घायलों को तत्काल इलाज के लिए डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एटा निवासी 24 वर्षीय रंजना, 59 वर्षीय शांति देवी व 30 वर्षीय भावना और 30 वर्षीय रेखा घायल हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bilaspur News Update : 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद… जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 13 जुआरी गिरफ्तार… छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी…
- खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना US ने, ट्रंप ने कहा- मध्य-पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली हमलों में से एक, सामने आया वीडियो
- पटना के मैनपुरा में अररिया के छात्र का संदिग्ध शव बरामद, पंखे पर फंदे जैसा लटका मिला गमछा, जांच में जुटी पुलिस
- 9 वर्षों में हम सभी ने… CM योगी ने पत्र लिखकर जनता को दिया खास संदेश, जानिए मुख्यमंत्री ने आखिर ऐसा क्या कहा?
- हाईटेक मोड में ‘मिनी मुंबई’ की पुलिस: हर थाने में साइबर एक्सपर्ट तैयार करने की तैयारी, मौके पर होगा Cyber Fraud की शिकायत का समाधान
