Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने विभिन्न जिलों के कलेक्टरों सहित 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके साथ ही 20 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है. शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद दिया गया है.

प्रसिद्ध आईएएस अधिकारी टीना डाबी (Tina Dabi) को भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके पति डॉ. प्रदीप के. गवांडे को जालौर का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि टीना डाबी को बाड़मेर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह जैसलमेर की कलेक्टर थीं.
डॉ. गवांडे को यह पहली प्राइम पोस्टिंग मिली है. इससे पहले वे बीकानेर के उपनिवेशन विभाग में आयुक्त पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा, रामावतार मीणा को झुंझुनूं का कलेक्टर, शुभम चौधरी को राजसमंद का कलेक्टर, किशोर कुमार को खैरथल-तिजारा का कलेक्टर और लोकबंधु को अजमेर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
जयपुर के नए कलेक्टर जितेंद्र सोनी होंगे, जबकि विजय पाल सिंह को पर्यटन विभाग का आयुक्त बनाया गया है. हरिमोहन मीणा को डीग का कलेक्टर बनाया गया है. Tina Dabi की जगह पुष्पा सत्यानी को ईजीएस का आयुक्त नियुक्त किया गया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- शादी को साजिश का नाम! मोनालिसा की लव मैरिज पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उठाए सवाल, किया बेहद ही चौंकाने वाला दावा
- मुजफ्फरपुर के होटल में हो रहा था घरेलू गैस का अवैध उपयोग, पुलिस और आपूर्ति विभाग ने मारा छापा, FIR दर्ज
- बंगाल-असम-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- Bastar News Update : भीषण गर्मी की आहट, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट… घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई… जंगल की अर्थव्यवस्था पर संकट, बूढ़े हो रहे महुआ के पेड़… नेशनल लोक अदालत में हजारों मामलों का हुआ समाधान…
- गैस सिलेंडर पर बड़ी खबर…. सरकार ने LPG cylinders की सप्लाई 20 फीसदी तक सीमित किया, जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़ें पूरी खबर

