Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिले में पदस्थापित रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक के पास से टीम ने एक लाख, 76 हजार रुपए बरामद किए. अब इस मामले में आरोपी रसद निरीक्षक से पूछताछ की जा रही है. आरोपी रसद निरीक्षक दिनेश चौबे के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के अनुसार दिनेश चौबे उनके पास से बरामद हुई राशि के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं, जबकि एसीबी के पास गोपनीय इनपुट था कि वो राशन डीलरों से अवैध वसूली कर राशि को जयपुर अपने निवास पर ले जाते हैं. इसी के आधार पर एसीबी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि टीम को इस संबंध में दिनेश चौबे के बारां से भारी धनराशि लेकर जयपुर जाने की सूचना मिली थी. एसीबी टीम ने पुलिस निरीक्षक देशराज को रेलवे स्टेशन पर भेजा, जहां उन्होंने दिनेश चौबे की आकस्मिक चेकिंग की.
इस दौरान उनके पास से एक लाख, 76 हजार रुपए बरामद हुए. वहीं, बरामद राशि को लेकर चौबे की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर राशि को जब्त कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
पढ़ें ये खबरें भी
- पराली जलाने पर सख्ती तेज, किसानों से मिट्टी की सेहत सुधारने की अपील
- कुश्ती प्रतियोगिता में बवाल: पहलवानों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां, जानें पूरा मामला
- India-NZ Free Trade: भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लगी मुहर, आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश, 5000 भारतीयों को मिलेगा वर्किंग वीजा
- ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की बंद, जानें क्या है वजह?
- सोनीपत बार एसोसिएशन की बैठक में न्यायिक अधिकारियों का स्वागत, सुविधाओं के विस्तार पर जोर
