भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता विभाग ने क्योंझर जिला जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश स्वैन को कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वैन की गिरफ्तारी ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा भुवनेश्वर, भद्रक और क्योंझर में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद हुई।

तलाशी के दौरान उनके पास भुवनेश्वर में करीब 1.5 करोड़ रुपये की कीमत की 4 मंजिला इमारत, 4 प्लॉट और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति मिली।
इस संबंध में स्वैन के खिलाफ भुवनेश्वर सतर्कता पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
- पानीपत: बबैल मोड़ पर 21.80 ग्राम स्मैक के साथ का नशा तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
- हेडफोन बना काल: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
- पंजाब: CM भगवंत मान के तेवर सख्त, बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, ED की रेड भाजपा में शामिल होने का बुलावा
- Bhuna Kathal Recipe : बहुत स्वादिष्ट लगता है भुना कटहल, यहां जाने इसकी स्वादिष्ट रेसिपी …
- ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में 10 लाख की चोरी का खुलासा; महिला आरोपी गिरफ्तार
