भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता विभाग ने क्योंझर जिला जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश स्वैन को कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वैन की गिरफ्तारी ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा भुवनेश्वर, भद्रक और क्योंझर में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद हुई।

तलाशी के दौरान उनके पास भुवनेश्वर में करीब 1.5 करोड़ रुपये की कीमत की 4 मंजिला इमारत, 4 प्लॉट और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति मिली।
इस संबंध में स्वैन के खिलाफ भुवनेश्वर सतर्कता पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
- मां की आंखों से ओझल हुई 2 साल की चंदा, खुले हौद में मिली लाश; परिवार में मातम
- पूर्व सांसद की गाड़ी को डंपरों ने मारा कटः पीछा करने पर बेतवा नदी में मिला अवैध रेत खनन, अधिकारियों को दी सीएम तक शिकायत की चेतावनी
- डेरे में अकेली थी साध्वी, सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भागे हमलावर; खून से लथपथ मिलीं
- इंसानियत शर्मसार : निजी अस्पताल के सामने नाली में मिला भ्रूण, जांच जारी
- दिल्ली में डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच MCD का फैसला, स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर भर्ती
