Rajasthan News: सीकर में रविवार को हर्ष पहाड़ी से लौटते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हर्ष भैरव मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु
जयपुर के कालाडेरा के रहने वाले श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार शाम को हर्ष भैरव मंदिर में जागरण और सवामनी के लिए गया था। रविवार को सवामनी कर वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह हर्ष पर्वत की खाई में गिर गई। इस हादसे में अलग-अलग इलाकों के करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरते ही मची अफरा-तफरी
कुछ लोगों ने समय रहते ट्रैक्टर-ट्राली से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें एसके अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीणमाताथाना के पुलिसकर्मी टोडरमल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के असंतुलित होकर खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर:160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट
- CG HC Summer Vacation: हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से रहेगी छुट्टियां
- दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के लिए लालू यादव जिम्मेदार! बीजेपी नेता का बड़ा बयान
- लड़ाई नारी सम्मान की! महिला आरक्षण को लेकर आर-पार के मूड में यशपाल आर्य, विधानसभा में प्रदर्शन कर सरकार से कर दी बड़ी मांग
- प्लास्टिक पैकेट में नहीं मिलेगा पान मसाला! सरकार ने ड्राफ्ट सार्वजनिक कर मांगा सुझाव
