Rajasthan News: सीकर में रविवार को हर्ष पहाड़ी से लौटते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हर्ष भैरव मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु
जयपुर के कालाडेरा के रहने वाले श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार शाम को हर्ष भैरव मंदिर में जागरण और सवामनी के लिए गया था। रविवार को सवामनी कर वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह हर्ष पर्वत की खाई में गिर गई। इस हादसे में अलग-अलग इलाकों के करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरते ही मची अफरा-तफरी
कुछ लोगों ने समय रहते ट्रैक्टर-ट्राली से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें एसके अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीणमाताथाना के पुलिसकर्मी टोडरमल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के असंतुलित होकर खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, नवादा का व्यक्ति गिरफ्तार
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में होगा बदलाव! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया
