Rajasthan News: तेलंगाना की शमशाबाद सीसीएस पुलिस ने साइबराबाद कमिश्नरेट की केपीएचबी, माधापुर, और नरसिंगी पुलिस की मदद से रविवार को हाई-टेक यूपीआई धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स से लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल था। पुलिस ने उनके पास से 1.72 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए।

इस गिरोह के खिलाफ तेलंगाना के साइबराबाद, हैदराबाद, और राचकोंडा आयुक्तालय के विभिन्न थानों में साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। गिरोह ने बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स की शिकायत के बाद शमशाबाद सीसीएस पुलिस, केपीएचबी, माधापुर, और नरसिंगी पुलिस के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि राजस्थान के ठग बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम से महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदते थे।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह राजस्थान से ऑपरेट होता था। ठग शोरूम में महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदने के बाद शोरूम के स्कैनर की जानकारी राजस्थान में मौजूद गिरोह के सदस्य को भेजते थे। वह सदस्य शोरूम के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देता था। सामान की डिलीवरी के बाद, राजस्थान में बैठा ठग बैंक में रिवर्स ट्रांजेक्शन की शिकायत करके पैसे वापस अपने अकाउंट में मंगवा लेता था।
गिरफ्तार किए गए सभी ठगों की उम्र 25 साल से कम है, और वे राजस्थान के रहने वाले हैं। इस गैंग के कुछ सदस्य हैदराबाद में रहकर काम कर रहे थे, जबकि अन्य राजस्थान से पूरे ऑपरेशन को संचालित कर रहे थे। ठगी के जरिए खरीदे गए सामान को ये लोग आगे बेचकर और भी अधिक पैसा कमाते थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- MI vs SRH IPL 2026: मुंबई ने हैदराबाद को दिया 244 रन का लक्ष्य, रिकल्टन ने खेली नाबाद 123 रन की शतकीय पारी, प्रफुल्ल हिंगे ने झटके 2 विकेट
- ड्रोन निगरानी से अवैध खनन पर कड़ा प्रहार : हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और AI से लैस ड्रोन से सटीक निगरानी, पोकलेन व हाईवा जब्त
- HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार, मई में जारी होने की उम्मीद
- ठेका कर्मियों ने मरीन ड्राइव के गेट पर जड़ा ताला, भड़के मॉर्निंग वॉकर्स, कहा – ठेकेदार की मनमानी पर क्यों चुप है महापौर और प्रशासन ?
- हिमाचल में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से कार, 4 लोगों के जिंदा जलने की आशंका

