Rajasthan News: तेलंगाना की शमशाबाद सीसीएस पुलिस ने साइबराबाद कमिश्नरेट की केपीएचबी, माधापुर, और नरसिंगी पुलिस की मदद से रविवार को हाई-टेक यूपीआई धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स से लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल था। पुलिस ने उनके पास से 1.72 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए।

इस गिरोह के खिलाफ तेलंगाना के साइबराबाद, हैदराबाद, और राचकोंडा आयुक्तालय के विभिन्न थानों में साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। गिरोह ने बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स की शिकायत के बाद शमशाबाद सीसीएस पुलिस, केपीएचबी, माधापुर, और नरसिंगी पुलिस के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि राजस्थान के ठग बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम से महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदते थे।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह राजस्थान से ऑपरेट होता था। ठग शोरूम में महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदने के बाद शोरूम के स्कैनर की जानकारी राजस्थान में मौजूद गिरोह के सदस्य को भेजते थे। वह सदस्य शोरूम के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देता था। सामान की डिलीवरी के बाद, राजस्थान में बैठा ठग बैंक में रिवर्स ट्रांजेक्शन की शिकायत करके पैसे वापस अपने अकाउंट में मंगवा लेता था।
गिरफ्तार किए गए सभी ठगों की उम्र 25 साल से कम है, और वे राजस्थान के रहने वाले हैं। इस गैंग के कुछ सदस्य हैदराबाद में रहकर काम कर रहे थे, जबकि अन्य राजस्थान से पूरे ऑपरेशन को संचालित कर रहे थे। ठगी के जरिए खरीदे गए सामान को ये लोग आगे बेचकर और भी अधिक पैसा कमाते थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, नवादा का व्यक्ति गिरफ्तार
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में होगा बदलाव! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया

