लुधियाना। खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान किसान विंग की खन्ना इकाई के अध्यक्ष तरलोचन सिंह के रूप में हुई है। उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक इस बार पंचायत चुनाव लड़ने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, इकोलाहा निवासी 56 वर्षीय तरलोचन सिंह पर सोमवार शाम हमला उस समय हुआ जब वह खेत से घर लौट रहे थे। अचानक उन पर बंदूक से फायरिंग हुई और मृतक लड़खड़ा गया।

मृतक के बेटे हरप्रीत ने बताया कि उनके पिता का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की मदद से उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा माहोल शोक में बदल गया है। हत्या का कारण अभी पता नही चला है।
- छत्तीसगढ़ में जेलों की व्यवस्था सुधारने हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मॉडल जेल मैनुअल का पालन करने के निर्देश
- रफ्तार ने लगाया जिदंगी पर ब्रेकः स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, मौके पर 3 ने तोड़ा दम, 2 गंभीर घायल
- दिनदहाड़े युवती की हत्या से फैली सनसनी: सरेराह युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म और वीडियो बनाने का मामला: कोर्ट ने 2 दोषियों को सुनाई 10-10 साल कठोर कारावास की सजा
- हाईकोर्ट ने SECL के टेंडर प्रक्रिया के खिलाफ याचिका की खारिज, कहा- कंपनी को शर्तों की व्याख्या का अंतिम अधिकार

