चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं. कभी सरकारी कर्मचारी अपनी जेब गर्म करने के लिए रिश्वत ले रहे हैं तो कभी पुलिस के अधिकारी भी रिश्वतखोरी में लिफ्ट नजर आए हैं। मंगलवार को पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला, जिला बठिंडा का भी एक मामला सामने आता जिसमें सहायक सब इंस्पैक्टर को रंगे हाथो पकड़ा गया है।
पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर मलकीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायकर्ता की शिकायत पर टीम ने जांच की इस दौरान मनदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्त्ता ने विजिलैंस ब्यूरो के पास पहुंचकर अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके खिलाफ सिंचाई विभाग द्वारा नहरी पानी को दूषित करने के आरोप के तहत उक्त पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई. ने इस संबंध में उसके पक्ष में रिपोर्ट पेश करने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत की मांग को लेकर उसने पुलिस कर्मचारी के साथ हुई बातचीत भी रिकॉर्ड की, जो उसने विजिलेंस को सौंप दी। आपको बता दें कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने पहले पूरी तहकीकात की और जानकारी लेने के बाद पूरा जाल बिछाते हुए इंस्पेक्टर को रिश्वत के पैसे के साथ हरण के हाथों पकड़ा है।
- हत्या या फिर… वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप
- देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान हो..ईरान पर हमले को लेकर भारत ने जारी किया बयान, एस जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से की बात
- ‘ट्रंप और नेतन्याहू ने खुद के डेथ वारंट पर साइन किया’, खामेनेई की हत्या पर भड़के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद
- MP में मिलावट के कई कानून लेकिन नकली-केमिकल रंगों की बिक्री पर रोक नहीं, कांग्रेस ने सरकार से की एक्शन लेने की मांग; बीजेपी ने कही ये बात
- CG Accident News : नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, 3 भीषण सड़क हादसों में 3 की मौत

