अमृतसर. पुलिस ने देर रात देह व्यापार के धंधे में शामिल 6 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया. लड़कियां होटल के बाहर खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अमृतसर के थाना बी डिवीजन की पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर के चमरंग रोड, जहाजगढ़ में कुछ युवक-युवतियां घूम रहे हैं. इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और उन्हें पकड़ लिया गया.
इन युवकों और महिलाओं से पूछताछ करने के साथ-साथ होटल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने लड़के-लड़कियों से आधार कार्ड लिए थे या नहीं. पुलिस ने होटल के अन्य दस्तावेज भी चेक किए हैं. फिलहाल दोषियों को हिरासत में लिया गया है.

जब पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो सामने आया कि ई-रिक्शा चालक ग्राहकों को लाता था और फिर होटल से चला जाता था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि ऐसा काम दोबारा न किया जाए, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- अखिलेश और राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि… केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का करारा तंज, आखिर दोनों नेताओं के लेकर ऐसा क्या कहा?
- नशा मुक्त पंजाब पर AAP का मिशन मोड: मनीष सिसोदिया ने विधायकों को दी सख्त चेतावनी
- होटल, रेस्टॉरेंट, ढाबों के लिए राहत की खबर ; कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 20% की बढ़ोतरी, सरकार ने दी मंजूरी
- CG Crime News : खिलौनों की आड़ में नशे का कारोबार… नशीली टैबलेट और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
- Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की गिरिराज जी की परिक्रमा, पूंछरी के लौठा में हुआ भव्य स्वागत
