दिल्ली से शेख हसीना के प्रस्तावित वर्चुअल संबोधन पर बांग्लादेश ने भारत से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. बांग्लादेश ने भारत से अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारतीय सरजमीं से राजनीतिक बयानबाजी और सार्वजनिक गतिविधियां करने से रोका जाए. शेख हसीना के 5 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बांग्लादेश की आपत्ति पर भारत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्था कर रही है और सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है.

बांग्लादेश ने भारत से साफ जवाब मांगा है कि 5 अगस्त को नई दिल्ली से होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर उसका क्या रुख है. 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 5 अगस्त के कार्यक्रम पर दुनियाभर की नजर है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नई दिल्ली से एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया है. बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर ढाका की सत्ता में हलचल देखी जा रही है.

बांग्लादेश में छात्रों के बड़े पैमाने पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बीच सत्ता से हटने के करीब दो साल बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से संबोधित करने वाली हैं.

भारत ने साफ शब्दों में कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ की तरफ से किया जा रहा है. भारत सरकार का इसमें कहीं से कोई भी रोल नहीं है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि जिस कार्यक्रम की आप बात कर रहे हैं, उसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्था कर रही है. भारत सरकार की इसमें किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं है और सरकार इस कार्यक्रम में रखे जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है.

वहीं, बांग्लादेश के पीएम के सलाहकार जाहेद उर रहमान ने कहा कि हसीना को वापस आकर कानून का सामना करना चाहिए और भारत में रहते हुए उन्हें कोई राजनीतिक बयान नहीं देना चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m