Rajasthan News: भिलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के हुरड़ा कस्बे में एक दुखद घटना में तीन बच्चों की पानी से भरी नाड़ी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को बाहर निकालकर गुलाबपुरा सामुदायिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

गुलाबपुरा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि हुरड़ा कस्बे के पास अंबेडकर छात्रावास के पास तीन स्कूली बच्चे क्रिकेट खेलने के बाद बरसाती नाड़ी में नहाने लगे थे। इसी दौरान, गहरे पानी में चले जाने के कारण हेमेंद्र, लोकेंद्र (दोनों सगे भाई), और प्रिंस की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
एक परिवार में दो भाइयों की मौत से गांव में शोक
हेमेंद्र और लोकेंद्र की मौत से एक ही परिवार के दो चिराग बुझ गए, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को नाड़ी से बाहर निकाला और गुलाबपुरा सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जयपुर में भी डूबने से युवक की मौत
दूसरी ओर, जयपुर के चाकसू इलाके के गणेशपुरा गांव में एक युवक, दिनेश कुमार बुनकर, तालाब के किनारे बकरियां चरा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- नगर निकाय चुनाव 2026: रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त, आज नाम वापसी का अंतिम मौका
- Rewari News: विवादों के निपटारे का सुनहरा मौका, 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत; चेक बाउंस मामलों की सुनवाई होगी इस दिन
- खेला होबे! राज्यसभा सांसद दिलीप राय ने मोहम्मद मोकिम और सोफिया फिरदौस से की मुलाकात
- 15 तोला सोना… 25 लाख कैश, एमपी में परिवार ने इतना दहेज लौटाकर पेश की मिसाल, दूल्हे के पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला के ‘फेक एआई वीडियो’ पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
