Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जापान और दक्षिण कोरिया की 6 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद जयपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। राजधानी जयपुर पहुंचने से पहले उनका विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, दिल्ली में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर गरमजोशी से स्वागत
सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और उमंग के साथ आपने मेरा स्वागत किया है, उससे हमें ताकत मिलती है। इसी उत्साह और उमंग के कारण राजस्थान की छवि पूरी दुनिया में काफी मजबूत हुई है। जिस भावना के साथ आपने हमारी सरकार चुनी है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम उसी भावना के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। एयरपोर्ट के बाद वे भाजपा मुख्यालय जाएंगे जहां उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा गया है।
दक्षिण कोरिया की ये कंपनियां राजस्थान में कर सकती हैं निवेश
जापान की यात्रा के बाद, मुख्यमंत्री शर्मा दक्षिण कोरिया में थे, जहां कई प्रमुख कंपनियों ने राजस्थान में निवेश करने की रुचि व्यक्त की। इसमें सैमसंग हेल्थकेयर, एलएक्स इंटरनेशनल, ओरियन कॉर्पोरेशन, ह्योसंग कॉर्पोरेशन और कोरियाई स्टोन एसोसिएशन शामिल हैं।
राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारी
सीएम शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार दिसंबर में जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 की मेज़बानी करेगी। यह तीन दिवसीय समिट 9-11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य राज्य में वैश्विक निवेश और नवाचार को आकर्षित करना है। यह कार्यक्रम उद्योग और वाणिज्य विभाग, निवेश संवर्धन ब्यूरो (बीआईपी), और रीको के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- इच्छामृत्यु के लिए हरीश राणा को AIIMS में किया गया शिफ्ट, प्रक्रिया के लिए बनाई गई डॉक्टरों की टीम, धीरे-धीरे हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट
- ट्राली हटाने के विवाद में युवक की हत्या: चाकू से उतारा मौत के घाट, मृतक के परिजनों ने थाने का किया घेराव
- बहन संयुक्त कलेक्टर-बड़ा भाई ASP और जीजा DSP… पन्ना में सफलता का ‘पावर’ हाउस, रिटायर्ड टीआई का बेटा बना MPPGCL में असिस्टेंट इंजीनियर
- ये लोकतांत्रिक तरीका नहीं, संसद में चाय-पकौड़े खा रहे… असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे निकल गए
- कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

