Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जापान और दक्षिण कोरिया की 6 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद जयपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। राजधानी जयपुर पहुंचने से पहले उनका विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, दिल्ली में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर गरमजोशी से स्वागत
सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और उमंग के साथ आपने मेरा स्वागत किया है, उससे हमें ताकत मिलती है। इसी उत्साह और उमंग के कारण राजस्थान की छवि पूरी दुनिया में काफी मजबूत हुई है। जिस भावना के साथ आपने हमारी सरकार चुनी है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम उसी भावना के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। एयरपोर्ट के बाद वे भाजपा मुख्यालय जाएंगे जहां उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा गया है।
दक्षिण कोरिया की ये कंपनियां राजस्थान में कर सकती हैं निवेश
जापान की यात्रा के बाद, मुख्यमंत्री शर्मा दक्षिण कोरिया में थे, जहां कई प्रमुख कंपनियों ने राजस्थान में निवेश करने की रुचि व्यक्त की। इसमें सैमसंग हेल्थकेयर, एलएक्स इंटरनेशनल, ओरियन कॉर्पोरेशन, ह्योसंग कॉर्पोरेशन और कोरियाई स्टोन एसोसिएशन शामिल हैं।
राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारी
सीएम शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार दिसंबर में जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 की मेज़बानी करेगी। यह तीन दिवसीय समिट 9-11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य राज्य में वैश्विक निवेश और नवाचार को आकर्षित करना है। यह कार्यक्रम उद्योग और वाणिज्य विभाग, निवेश संवर्धन ब्यूरो (बीआईपी), और रीको के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

