Rajasthan News: पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को सीकर से डूंगरगढ़ जाते समय रतनगढ़ में अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र इंदौरिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उनके साथ फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल और जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और ‘एक राज्य, एक चुनाव’ पर अपनी राय व्यक्त की।

चुनावी वादे सिर्फ दिखावा
डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादे सिर्फ दिखावे के साबित हुए। बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई हैं। भाजपा ने हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर जनता को गुमराह किया और प्रधानमंत्री से झूठे वादे करवा कर सत्ता हासिल की। उन्होंने ‘एक प्रदेश, एक चुनाव’ को एक भ्रम फैलाने वाली योजना बताया, जो किसी ठोस बजट घोषणा का हिस्सा नहीं थी।
बेनीवाल के बयान पर टिप्पणी से इंकार
डोटासरा ने ‘एक राज्य, एक चुनाव’ के लागू होने पर कहा कि इसके लिए पहले केंद्रीय और राज्य स्तर पर कानूनों में संशोधन करना होगा। तभी यह योजना लागू हो सकती है। जब उनसे सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान, “तेजाजी महाराज के गाने पर नाचने से कोई मुख्यमंत्री बनता तो कई मुख्यमंत्री बन जाते,” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News 18 april 2026: इंजीनियर के ठिकानों में SVU की रेड, 24 अप्रैल को सम्राट साबित करेंगे बहुमत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में नया धर्मांतरण कानून लागू, AB-PMJAY योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य को मिले 2 प्रतिष्ठित पुरस्कार, सरगुजिहा बोलने पर एडमिशन नहीं देने वाला स्कूल होगा बंद, CM हाउस में गूंजा ‘नारी शक्ति वंदन’ का संदेश, साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- NIT छात्रा सुसाइड केस : यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग
- रायपुर में बजरंग दल और विहिप का प्रदर्शन, धर्मांतरण का किया विरोध, टीसीएस कंपनी का फूंका पुतला
- भारत के हितों पर कोई भी आंच नहीं आने देंगे, पश्चिम एशिया विवाद पर बोले राजनाथ सिंह ; कहा- हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा
