Rajasthan News: पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को सीकर से डूंगरगढ़ जाते समय रतनगढ़ में अल्प प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र इंदौरिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उनके साथ फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल और जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और ‘एक राज्य, एक चुनाव’ पर अपनी राय व्यक्त की।

चुनावी वादे सिर्फ दिखावा
डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादे सिर्फ दिखावे के साबित हुए। बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई हैं। भाजपा ने हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर जनता को गुमराह किया और प्रधानमंत्री से झूठे वादे करवा कर सत्ता हासिल की। उन्होंने ‘एक प्रदेश, एक चुनाव’ को एक भ्रम फैलाने वाली योजना बताया, जो किसी ठोस बजट घोषणा का हिस्सा नहीं थी।
बेनीवाल के बयान पर टिप्पणी से इंकार
डोटासरा ने ‘एक राज्य, एक चुनाव’ के लागू होने पर कहा कि इसके लिए पहले केंद्रीय और राज्य स्तर पर कानूनों में संशोधन करना होगा। तभी यह योजना लागू हो सकती है। जब उनसे सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान, “तेजाजी महाराज के गाने पर नाचने से कोई मुख्यमंत्री बनता तो कई मुख्यमंत्री बन जाते,” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
पढ़ें ये खबरें भी
- पाकिस्तानी सेना POK में नागरिकों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रहीः पीओके में फिर हिंसा भड़की, 7 लोगों की मौत, 23 जख्मी
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसने की तैयारी, यूजर्स के पोस्ट के लिए तय होगी जिम्मेदारी ; कानूनी सुरक्षा हटाने पर विचार
- 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
- नेशनल हाईवे-46 पर संदिग्ध हालत में मिला गुमशुदा इंसान का शव; परिजनों ने वनरक्षक पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर! 22 हजार करोड़ की योजनाओं को CM सम्राट की हरी झंडी
