Rajasthan News: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ननद-भाभी की मौत हो गई. राजस्थान के दो जिलों में हिट एंड रन के मामले सामने आए हैं, जिसमें एक घटना बीकानेर की है. इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने तीन पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस ने बताया कि महिलाएं तौलियासर भैरुंजी मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं. हादसा तब हुआ जब वे तड़के मंदिर की ओर बढ़ रही थीं और एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में 34 वर्षीय राखी और उनकी 20 वर्षीय ननद खुशी की मौत हो गई. तीसरी घायल महिला को बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, और कार वहीं छोड़ दी. यह भी बताया गया कि तौलियासर भैरुंजी मंदिर में मेला चल रहा है, जिसमें भारी भीड़ होती है. स्थानीय लोग इस बात से नाराज हैं कि मेले के दौरान सड़क को वन-वे नहीं किया गया, जिससे हादसों में बढ़ोतरी हो रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- मुख्यमंत्री जी आरोपी को खुद बचा रहे…फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
- ‘मार दिया तो मार दिया’, दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या को लेकर मांझी के घटिया बयान पर भड़के तेजस्वी
- CG Weather Today : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और हल्की बारिश के आसार
- गुजरात निकाय चुनाव: गोधरा में मुस्लिम बहुल वार्ड में हिंदू निर्दलीय बनी पार्षद, भाजपा को बहुमत प्राप्त हुआ; कांग्रेस का सूपड़ा साफ
- हरियाणा के कॉलेजों में ‘बुनियाद’ और ‘सुपर-100’ जैसे मॉडल को मंजूरी! शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का बड़ा ऐलान
