Rajasthan News: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ननद-भाभी की मौत हो गई. राजस्थान के दो जिलों में हिट एंड रन के मामले सामने आए हैं, जिसमें एक घटना बीकानेर की है. इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने तीन पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस ने बताया कि महिलाएं तौलियासर भैरुंजी मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं. हादसा तब हुआ जब वे तड़के मंदिर की ओर बढ़ रही थीं और एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में 34 वर्षीय राखी और उनकी 20 वर्षीय ननद खुशी की मौत हो गई. तीसरी घायल महिला को बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, और कार वहीं छोड़ दी. यह भी बताया गया कि तौलियासर भैरुंजी मंदिर में मेला चल रहा है, जिसमें भारी भीड़ होती है. स्थानीय लोग इस बात से नाराज हैं कि मेले के दौरान सड़क को वन-वे नहीं किया गया, जिससे हादसों में बढ़ोतरी हो रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग
