बठिंडा. मालवा में लगातार युवाओं में अवैध हथियार रखने का रुझान बढ़ता जा रहा है. पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए जा रहे हैं.
बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चार युवकों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जानकारी देते हुए एसएसपी बठिंडा, अमनीत कौंडल ने बताया कि सीआई स्टाफ 1 के इंचार्ज नवप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि गुरु काशी यूनिवर्सिटी के पास कुछ युवकों द्वारा झगड़ा करने की योजना बनाई गई है और उनके पास अवैध हथियार हैं.
इस सूचना के आधार पर सीआई स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा कार्रवाई करते हुए मंगू सिंह निवासी फतेहगढ़ नॉबाद, मनप्रीत सिंह निवासी नॉबाद, और दलजीत सिंह उर्फ डिंपा निवासी झुंबा भाईका को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो देसी कट्टे 315 बोर और चार कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान दलजीत सिंह उर्फ डिंपा की निशानदेही पर एक और 315 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए.

पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ को भी 315 बोर के अवैध हथियार के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन चारों युवकों से चार अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ जारी है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे.
- शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम: युवती ने प्रेमी से फोन पर की बात, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड
- UP में कानून का कोई डर नहीं! मॉडल शॉप में मची लूट, MRP से महंगी बिक रही शराब, कहां खाक छान रहे आबकारी के अधिकारी?
- इंसाफ के लिए टंकी पर चढ़ीं मां-बेटी, आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया महिला आयोग, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को दिए आवश्यक निर्देश
- Bihar Top News Today: ‘बीजेपी नहीं कर सकती बिहार का विकास’, जदयू नेता का वीडियो वायरल, निशांत को CM बनाने की मांग, तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला, 20 किलो सोने की लूट, मदरसे से हथियार बरामद, शराबबंदी के 10 साल पूरे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- Today’s Top News : बस्तर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में गृहमंत्री शर्मा ने दिया बयान, नाबालिग की हत्या कर कुएं में शव फेकने वाला आरोपी अरेस्ट, आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जुआ खेलते 9 रसूखदार गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें…
