बठिंडा. मालवा में लगातार युवाओं में अवैध हथियार रखने का रुझान बढ़ता जा रहा है. पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए जा रहे हैं.
बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चार युवकों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जानकारी देते हुए एसएसपी बठिंडा, अमनीत कौंडल ने बताया कि सीआई स्टाफ 1 के इंचार्ज नवप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि गुरु काशी यूनिवर्सिटी के पास कुछ युवकों द्वारा झगड़ा करने की योजना बनाई गई है और उनके पास अवैध हथियार हैं.
इस सूचना के आधार पर सीआई स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा कार्रवाई करते हुए मंगू सिंह निवासी फतेहगढ़ नॉबाद, मनप्रीत सिंह निवासी नॉबाद, और दलजीत सिंह उर्फ डिंपा निवासी झुंबा भाईका को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो देसी कट्टे 315 बोर और चार कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान दलजीत सिंह उर्फ डिंपा की निशानदेही पर एक और 315 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए.

पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ को भी 315 बोर के अवैध हथियार के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन चारों युवकों से चार अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ जारी है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे.
- बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, दोनों याचिकाओं पर अब 2 दिसंबर को सुनवाई
- श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के शक में अघोरी की पिटाई, तीन आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
- ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की दी छूट, तेहरान बोला- राहत डिप्लोमैटिक और इकोनॉमिक आधार पर
- सर्दियों में बच्चे को रोज नहलाना जरूरी है या नहीं? जानें सही समय, पानी का तापमान और ठंड से बचाने के आसान तरीके
- 28 नवंबर को ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन: अंगदान करने वाले परिवारों, जागरूकता फैलाने वालों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवाभावी को किया जाएगा सम्मानित
