जालंधर . होशियारपुर के दसूहा इलाके में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को कोई चोट नहीं आई. सभी टकराने वाले वाहन पठानकोट की ओर से आ रहे थे.
हादसे में दो ट्रक, तीन कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गईं. मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ किया और यातायात को सुचारू रूप से चलाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. सभी तेज रफ्तार वाहन पठानकोट की ओर से हाजीपुर चौक पर पहुंचे थे.

लाल बत्ती देखकर लगाई गईं ब्रेकें
अचानक ट्रैफिक लाइट लाल होते ही आगे चल रहे ट्रकों ने अचानक ब्रेक लगा दीं, जिससे पीछे आ रहे ट्रक की टक्कर सामने वाले ट्रक से हो गई. इसी तरह पीछे आ रही तीन तेज रफ्तार कारें और एक एक्टिवा भी एक के बाद एक आपस में टकरा गईं.
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इस घटना में एक्टिवा सवार विजय कुमार की टांग में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने सड़क को साफ कर यातायात फिर से शुरू करवा दिया है.
- ट्रैक्टर को टक्कर मार पलटी स्कूल वैन, शिक्षिका समेत 10 बच्चे हुए घायल, ड्राइवर के नहीं आने पर प्रिंसिपल ने थामी थी स्टीयरिंग…
- शाम की चाय के साथ बनाएं Pizza Puff, यहां जानें इस क्रिस्पी स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी …
- वैशाली में मुखिया पति पर जानलेवा हमला: घर से चंद कदम पहले घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
- बंगाल चुनाव का हाई-वोल्टेज जंग: ममता और शुभेंदु फिर आमने-सामने, भवानीपुर-नंदीग्राम समेत इन वीआईपी सीटों पर दिखेगी कांटे की टक्कर?
- Induction Cooking Tips : इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो हो जाएगा खराब …
