जालंधर . होशियारपुर के दसूहा इलाके में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को कोई चोट नहीं आई. सभी टकराने वाले वाहन पठानकोट की ओर से आ रहे थे.
हादसे में दो ट्रक, तीन कारें और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गईं. मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ किया और यातायात को सुचारू रूप से चलाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. सभी तेज रफ्तार वाहन पठानकोट की ओर से हाजीपुर चौक पर पहुंचे थे.

लाल बत्ती देखकर लगाई गईं ब्रेकें
अचानक ट्रैफिक लाइट लाल होते ही आगे चल रहे ट्रकों ने अचानक ब्रेक लगा दीं, जिससे पीछे आ रहे ट्रक की टक्कर सामने वाले ट्रक से हो गई. इसी तरह पीछे आ रही तीन तेज रफ्तार कारें और एक एक्टिवा भी एक के बाद एक आपस में टकरा गईं.
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इस घटना में एक्टिवा सवार विजय कुमार की टांग में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने सड़क को साफ कर यातायात फिर से शुरू करवा दिया है.
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
- दिवाली पर घर की सफाई पड़ी भारी: सोने के जेवर पार करने वाली दो महिलाएं गिरफ्त में, 3 लाख के जेवर बरामद
- एक हाथ में पोहा दूसरे में जिंदगी: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान
- ‘चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?’ CM सम्राट के अपराध-क्राइम वाले बयान पर तेज प्रताप का तंज
- देवभूमि के 15 ‘रत्न’ बढ़ाएंगे सूबे का मान: धामी सरकार स्थापना दिवस पर विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को करेगी सम्मानित, देखें दिग्गजों की सूची
