Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ अलवर पहुंचे धारीवाल ने कांग्रेस नेता जुबेर खान के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत के दौरान धारीवाल ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा, मैं फिर से कह रहा हूं, राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। यहां बड़े-बड़े वीर पैदा हुए हैं।

धारीवाल का बयान बना था चर्चा का विषय
गहलोत सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के संदर्भ में शांति धारीवाल का यह बयान पहले भी सुर्खियों में रहा था। भाजपा ने इस बयान की कड़ी आलोचना की थी, इसे महिलाओं की सुरक्षा से जोड़कर देखा गया। बुधवार को अलवर में मीडिया द्वारा पुराने बयान पर सवाल पूछने पर धारीवाल ने दोबारा कहा, “राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।”
भाजपा पर निशाना, कहा- भजन-कीर्तन करने वाली कंपनी
इसके अलावा, धारीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की “पावर कट” हो चुकी है। उन्होंने राजस्थान की सात खाली विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि नतीजे स्पष्ट कर देंगे कि जनता का रुख क्या है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास ना कोई विज़न है और ना ही काम करने की सोच। धारीवाल ने भाजपा को “भजन-कीर्तन करने वाली कंपनी” कहकर आलोचना की।
सीपी जोशी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने जुबेर खान के निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि जुबेर खान के निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय नुकसान हुआ है।
भाजपा के सवालों पर धारीवाल का जवाब
शांति धारीवाल ने अपने राजस्थान मर्दों का प्रदेश वाले बयान को फिर से दोहराते हुए कहा कि यहां वीर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, भाजपा मुझसे क्या कहलवाना चाहती है, मुझे नहीं पता। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर भाजपा ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- RailTel Corporation Share : 3 साल में स्टॉक 190% उछला, सरकारी रेलवे कंपनी को मिला 145 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट
- लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त एक्शन, स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया निलंबित, आदेश जारी
- सिंगरौली में मौत का खेल ? ब्लास्टिंग से पहाड़ियों से टूटकर गिर रहे पत्थर, कई मकान क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों की दो टूक चेतावनी
- Crude Oil Price : क्या $120 पर जाएगा कच्चे तेल का भाव, चेक करें मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें
- ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची 48 घंटे में तीसरी बार पहुंचे पाकिस्तान, शर्तों पर होर्मुज खोलने वाली बात पर डोनाल्ड ट्रंप नाखुश
