शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक स्टंट ने ट्रैफिक पुलिस को एक्शन में ला दिया। चार इमली क्षेत्र की व्यस्त सड़क पर एक युवक चलती कार की छत पर चढ़कर स्टंट करता हुआ दिखा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक श्रेष्ठ परमार को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: बेटे-बेटी ने घर में 4 दिनों तक रखी मां की लाश, बदबू ने खोल दिया राज, पुलिस पहुंची तो शव में कीड़े देख फटी रह गई आखें
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो में युवक कार का गेट खोलकर बाहर निकलता है और फिर कार की छत पर खड़ा होकर खतरनाक हरकतें करता दिख रहा है। यह घटना हबीगंज थाना क्षेत्र के चार इमली सड़क पर हुई, जहां ट्रैफिक काफी घना रहता है। इस स्टंट से न केवल युवक की जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा हो रहा था।
आरोपी के खिलाफ दर्ज केस
ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ मोटर वाहन एक्ट (एमवी एक्ट) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें लापरवाही से वाहन चलाना, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन शामिल है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया रील्स और वायरल होने के चक्कर में ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है।

