Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पैंथर के हमले में कक्षा 9 की छात्रा कमला गमेती की मौत हो गई। कमला, जो गोगुंदा के उंडीथल गांव की निवासी थी, बुधवार को अपने खेतों में बकरियां चराने गई थी। देर शाम जब वह वापस लौट रही थी, तो खेत के किनारे दुबके पैंथर ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया।

कमला के घर न लौटने पर परिवार वालों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जंगल में उसका खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिला, जिसे देख ग्रामीण सन्न रह गए। पैंथर ने कमला के दोनों हाथ खा लिए थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच गणेश लाल खेर मौके पर पहुंचे और तुरंत गोगुंदा थाना पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों में पैंथर के हमले को लेकर गहरा भय व्याप्त है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बीमा कंपनी की अपील खारिज, सड़क हादसे में मृतक परिवार को 53.40 लाख का मुआवजा बरकरार
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 681 शिविरों का सफल आयोजन, 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग की सफल टेस्टिंग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- 52nd Khajuraho Dance Festival: CM डॉ. मोहन ने वर्चुअली किया शुभारंभ, इस बार नटराज थीम पर केन्द्रित है नृत्य समारोह


