Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पैंथर के हमले में कक्षा 9 की छात्रा कमला गमेती की मौत हो गई। कमला, जो गोगुंदा के उंडीथल गांव की निवासी थी, बुधवार को अपने खेतों में बकरियां चराने गई थी। देर शाम जब वह वापस लौट रही थी, तो खेत के किनारे दुबके पैंथर ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया।

कमला के घर न लौटने पर परिवार वालों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जंगल में उसका खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिला, जिसे देख ग्रामीण सन्न रह गए। पैंथर ने कमला के दोनों हाथ खा लिए थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच गणेश लाल खेर मौके पर पहुंचे और तुरंत गोगुंदा थाना पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों में पैंथर के हमले को लेकर गहरा भय व्याप्त है।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग

